कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप… मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, जिनमें चार मरीजों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मरीज पहले से बीमार थे. सबसे ज्यादा मामले कडप्पा जिले में मिले हैं.
कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है. राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. इस बीच कडप्पा के आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड भी बना दिया गया है. बता दे की खबर आंध्र प्रदेश से है
स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि जिन चार मरीजों की मौत हुई, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां पहले से थीं. इनमें से तीन मरीज कडप्पा जिले के थे और एक मरीज काकीनाडा का रहने वाला था. उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर कोविड के मामले सामने आते रहे हैं.
आयुक्त के मुताबिक, साल 2026 में आंध्र प्रदेश का पहला कोविड मामला 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज हुआ था. इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए. दो लोग संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में आने से बीमार पड़े.
—- समाप्त —-
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


