ट्रेन में सेना की वर्दी में था शख्स, यात्रियों को हुआ शक तो टशन में बताया नाम, परिचय सुन निकली चीख, फिर ट्रेन में जो हुआ जान कांप जाएगी रूह; दौड़ी-दौड़ी पहुंची GRP

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

a conman who stole passengers  belongings was arrested

मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सैन्य वर्दी पहनकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी ….

ADVERTISEMENTS

Mathura News : मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सैन्य वर्दी पहनकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जीआरपी कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान अमेठी जिले के जोरावर गांव के निवासी राजन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से खेरिया मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहा था और खुद को आगरा के लाल किले में तैनात सिपाही बताता था। 

उप-निरीक्षक मोहित कुमार और त्रिमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे पार्सल कार्यालय के पास प्लेटफॉर्म संख्या-छह के नजदीक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से ‘अग्निवीर’ के दो फर्जी पहचान पत्र, चार पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 11 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, भारतीय सेना के चिह्न वाली पोशाक, बेल्ट और जूते बरामद किए। जीआरपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगरा छावनी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS