कहीं अवैधअतिक्रमण हटाने का लिटमस टेस्ट तो नहीं ! अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर का विरोध करने पर अब फुटेज बनेगे गवाह होगी FIR

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में अवैध रूप से बन रहे दो बिल्डरों पर जब प्रशासन ने तत्काल बुलडोजर करना शुरू कर दिया तू स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की बीच नोकझोंक हो गई इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया. जिससे पुलिस प्रशासन भी सकते में आया.

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के बनफूल पुरा क्षेत्र में लाइन नंबर 8 में रूप से बन रही बिल्डरों को प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गलत पाए जाने पर प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बात भी कही.

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों की वीडियो बनाई गई है फुटेज के आधार पर इन सब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. क्योंकि जिन लोगों ने और हिमाकत की है और सरकारी कार्य में बाधा डाला है निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वहीं नगर निगम और विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण करने की f.i.r. बनभूलपुरा थाने में दर्ज कराई गई है. हालांकि प्रशासन अभी पूरी तैयारी के साथ नहीं गया था लेकिन जिस तरह से अवैध पाई गई बिल्डिंग को मौके पर ही ध्वस्ती करण करने के आदेश कमिश्नर द्वारा दिए गए तो इसके बाद लोगों ने एक बार फिर एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया और उन्होंने पुलिस प्रशासन की नोकझोंक की इसके बाद कुछ लोगों ने पथराव करने का प्रयास किया मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बिल्डिंग के अगल-बगल की भवनों को नुकसान ना हो इसलिए फिलहाल ध्वस्तकरण को स्थगित किया गया है लेकिन यह कार्यवाही कल अमल में लाई जाएगी

ADVERTISEMENTS