स्पा सेंटर में पत्नी को देखते ही बेकाबू हुआ युवक, भीड़ को देखकर भी नहीं आई शर्म, फिर….

ख़बर शेयर करें

Hyderabad Murder Case: हैदराबाद से इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की स्पा सेंटर में घुसकर हत्या कर दी. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

हैदराबाद मर्डर केस
हैदराबाद मर्डर केस

हैदराबाद के सिकंदराबाद का कवाडीगुडा इलाके में बीते मंगलवार यानी 19 मई को उस वक्त दहल उठा, जब एकस्पा सेंटर के भीतर चीख-पुकार मच गई. एक युवक अपनी पत्नी के स्पा सेंटर में पहुंचा, और वहां चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में दहशत का माहौल है. 

कब और कैसे हुई पूरी घटना?

सिकंदराबाद का कवाडीगुडा इलाके में स्थित एक स्पा में रोज की तरह काम चल रहा था. वहीं पर 25 वर्षीय ब्यूटीशियन बांगी डेबोरा काम करती थी. मंगलवार के दिन दोपहर के समय उसका 30 वर्षीय पति स्पा सेंटर में धारदार चाकू लेकर घूसा. वहां मौजूद स्टाफ वालों ने युवक को रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं माना और पत्नी के घेर लिया.  इसके बाद डेबोरा की चाकू से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी. उसकी पत्नी जान की भीख मांगती रही, लेकिन पति का दिल नहीं पिघला और उसे तक तक चाकू मारा, जब तक वह लहूलुहान नहीं हो गई. इसके बाद महिला ने दम तोड़ दिया. फिर पूरे स्पा में चीख-पुकार मच गई.

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी

अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी युवक खून से सने चाकू लेकर फरार हो गया. राजू अपनी स्कूटी से रफूचक्कर हो गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसके सहारे पुलिस आरोपी को खोज रही है.

क्यों की हत्या?

इस मामले की जांच करने के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली बात पता चल रही है. पुलिस ने बताया कि डेबोरा और राजू के बीच बहुत समय से शादीशुदा जिंदगी को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे थे. पुलिस को अंदाजा है कि राजू अपनी पत्नी पर बेहद शक करता था, क्योंकि दोनों में अक्सर झगड़े होते थे. तलाक के लिए दोनों का कोर्ट केस भी चल रहा था. 

2016 के एक केस में था दोनों का हाथ 

जांज के दौरान कुछ ऐसे खुलासे हुए कि आपको चौंका सकते हैं. पुलिस को जानकारी मिली कि राज साल 2016 में दर्ज एक अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी था. इतना ही नहीं, इस केस में मृतका डेबोरा भी शामिल थी, जो उस वक्त नाबालिग थी. अब पुलिस पता लगा रही है कि क्या इस केस का इस हत्या से कोई लेना देना है. 

पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि जांच के लिए स्पा सेंटर के CCTV फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं. पुलिस ने स्टाफ और गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं. आरोपी राजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.