गणेश मेला देखने के बहाने घर से निकला युवक, रात में युवती को भी लिया साथ… फिर आम के पेड़ के नीचे दोनों ने कर लिया कांड

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Chandausi Crime  News: चंदौसी में 19 सितंबर 2026 की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में आम के पेड़ पर एक नाबालिग युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले.

चंदौसी में आम के पेड़ पर लटका मिला नाबलिग प्रेमी जोड़ा
चंदौसी में आम के पेड़ पर लटका मिला नाबलिग प्रेमी जोड़ा

Chandausi Minor Couple Death Case: उत्तर प्रदेश के चंदौसी में शनिवार 19 सितंबर 2026 की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में आम के पेड़ पर एक नाबालिग युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले. दोनों के परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी. सुबह खेत मालिक के पहुंचने पर घटना का पता चला. पुलिस शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है. 

दो दिन से मेला देखने जा रहा था युवक

मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नेहटा का है. मृतकों की पहचान चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सैजनी गांव निवासी 17 साल युवक और 16 साल की युवती के तौर पर हुई  है. दोनों के घरों के बीच कुछ ही मकानों का अंतर बताया गया है. गांव के बाहर बने उनके परिवारों के घेर भी एक-दूसरे से सटे हुए हैं. 

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था. सावन के दौरान दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई थी. इसके बाद परिवारों ने दोनों पर पाबंदियां लगा दी थीं. मृतक युवक की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछेल दो दिनों से गणेश मेले में जाने की बात कहकर घर से निकल रहा था. शुक्रवार 18 सितंबर शाम करीब 7 बजे भी वह मेला देखने के लिए घर से निकला था. 

रात में युवती के गायब होने से मचा हड़कंप

शुक्रवार रात करीब 11 बजे युवती के घरवालों को उसके घर से गायब होने की जानकारी हुई. इसके बाद युवती की मां युवक के घर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ की. दोनों के गायब होने की जानकारी मिलने पर परिवारों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी. रातभर ढूढ़ने के बावजूद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला.

सुबह खेत में मिला खौफनाक मंजर

शनिवार सुबह करीब 9 बजे नेहटा गांव निवासी नीरज शर्मा अपने धान के खेत पर पहुंचे. खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास आम के पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके दिखाई दिए. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही CO विवेक जावला, चंदौसी कोतवाली प्रभारी संत कुमार और बनियाठेर थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया. 

मोबाइल और चप्पल से जांच को मिल सकते हैं सुराग

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए. घटनास्थल पर युवती की चप्पल मिली, जबकि युवक की जेब से युवती का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. CO विवेक जावला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

ADVERTISEMENTS