बीजेपी के दिग्गज विधायक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, भीड़ ने घेरकर की धक्का-मुक्की, कार्यक्रम छोड़कर भागना पड़ा!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

bjp senior mla faces public outrage forced to leave event amid protest
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में…

इस विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। रविवार को एक गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद विधायक को कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटना पड़ा।

भाषण के दौरान उठाया सड़क का मुद्दा

पूरा मामला नीमच जिले के बांगरेड़ गांव का बताया जा रहा है। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि अस्पताल भवन का निर्माण तो किया जा रहा है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क की व्यवस्था नहीं है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है।

जैसे ही विधायक ने कार्यक्रम में संबोधन शुरू किया, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों ने कहा कि अस्पताल तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद…

विरोध के चलते बिगड़ा माहौल

ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्यक्रम स्थल पर माहौल गरमा गया। कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई।मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद विधायक कार्यक्रम बीच में छोड़कर वहां से रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विशेषकर सड़क निर्माण, पर जल्द ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि लोगों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

ADVERTISEMENTS Ad