हरेला पर्व पर एसएसपी ने अपनाई अनोखी पहल
ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा एसकेटी डॉट कॉम
-->
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने उत्तराखण्ड लोक पर्व “हरेला” के अवसर पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण को जीवंत रखने का सन्देश के साथ अल्मोड़ा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सैकड़ों फलदार व छायादार वृक्ष किये रोपित
अल्मोड़ा एसएसपी ने
पुलिस परिवार की महिलाओं को फलदार वृक्ष भेंट कर बन “वृक्ष सखी” को सार्थक किया.
प्रकृति को हरियाली युक्त व जीवंत रखने के लिए दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा एवम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रितु राय द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस बल को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने को प्रोत्साहित किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद के सभी थाना/चौकियों/फायर स्टेशनों/पुलिस लाईन में पुलिस बल व पुलिस परिवार द्वारा *वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए सैकड़ों फलदार व छायादार* वृक्षो को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई ।
*एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर *पुलिस परिवार की महिलाओं को फलदार वृक्षो को भेंट* कर उनको *"वृक्ष सखी" की उपाधि देकर प्रोत्साहित* करते हुए कहा कि आप इस वृक्ष को अपने *आवासीय परिसर के आँगन में लगाये और सखी की तरह वृक्ष की देखभाल* करें।
जिस प्रकार आप अपनी सखी के हर सुख-दुख के साथी बनते है, उसी प्रकार वृक्ष के भी हर सुख-दुख में साथी बनें, यह वृक्ष भी शुद्ध हवा, रसीलें फल व तपती धूप मे छाया प्रदान कर आपको ही नही अपितु आपके आस-पड़ौस के लोगों व आने वाली पीढियों का साथी बनेगा ।
साथ ही कहा कि इस हरेला पर्व को हम सिर्फ एक पर्व के रुप में ना मनायें, अपितु वृक्षारोपण कर अपने चारो ओर के आवरण को हरा भरा कर इसे *ईश्वर द्वारा दिये गये अमूल्य वरदान के रुप मे ग्रहण करें ।*

कहीं छाव, कहीं शुद्ध हवा तो कहीं फूल और फल है इसी में बसता हमारा आने वाला कल है।
“वृक्ष सखी” बनाये जाने पर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा संकल्प लिया गया कि वह एक सखी की तरह ही इन वृक्षों की देखभाल कर, अपने आस-पड़ौस के लोगों व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की श्रोत बनेंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


