राजधानी में देह व्यापार का घिनौना धंधा! ‘इशवा स्पा’ पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक सामान बरामद, रसूखदारों में हड़कंप!
लग्जरी और रिलैक्सेशन के नाम पर चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने जब ‘इशवा स्पा सेंटर’ पर अचानक धावा बोला, तो अंदर का नजारा देखकर खाकी भी सन्न रह गई।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लग्जरी और रिलैक्सेशन के नाम पर चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने जब ‘इशवा स्पा सेंटर’ पर अचानक धावा बोला, तो अंदर का नजारा देखकर खाकी भी सन्न रह गई।
रायपुर के पॉश इलाके में स्थित ‘इशवा लग्जरी स्पा सेंटर’ में लंबे समय से मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का खेल चल रहा था। मुखबिर की पक्की खबर के बाद पुलिस टीम ने जब वहां छापा मारा, तो स्पा के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। मैनेजर को मौके से दबोच लिया गया है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस स्पा सेंटर की आड़ में शहर के बड़े रसूखदारों और सफेदपोशों का आना-जाना था। रेड के बाद से ही शहर के नामचीन चेहरों में हड़कंप मच गया है और केस को दबाने के लिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिशें भी शुरू हो चुकी हैं। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई ने स्पा सेंटरों की आड़ में पनप रहे गंदे रैकेट का चेहरा बेनकाब कर दिया है।
क्या इस रैकेट के असली आकाओं और बड़े सफेदपोशों पर शिकंजा कसेगा या हमेशा की तरह सिर्फ मैनेजर को बलि का बकरा बनाकर केस रफा-दफा कर दिया जाएगा?
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


