कुमाऊँ में यहां महसूस हुई भूकम्प के झटके
ADVERTISEMENTS
आज सुबह उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। विगत 12 जनवरी को उत्तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


