उत्तराखंड में फिर महसूस किए गए भूकम्प के झटके, इस जिले में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार को लेकर खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बार फिर से भूकंप की खबर सामने आ रही है बता दें कि इस बार चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजकर 24 मिनट यह झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है। हालांकि, तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

-->


नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार चमोली में दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल कहीं भी भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।