बीए की पढ़ाई कर छात्रा को पुराने दोस्त ने दिया दगा। दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर दोस्तों से भी करवाया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया और सभी युवती को जानते थे। पहले साथ पढ़ने एक छात्र ने छात्रा से दोस्ती गांठ कर उससे नजदीकी बढ़ाई और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। इस वीडियो के बूते आरोपी के भाई और उसके दोस्तों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इस घटना में आरोपियों का साथ एक युवती ने बी दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

अपने भाई और दोस्तों को दिखाई अश्लील वीडियो
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अगस्त 2023 में छात्रा का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नबावी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई।

मानसिक तनाव में आई तब परिजनों को बताया
वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को अपनी परिचित महिला सीमा के घर ले गए थे, जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई। पहले तो वह किसी को कुछ नहीं बता सकी, लेकिन फिर पूरी बात अपनी बड़ी बहन को बताई।

आईपीसी की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
शुक्रवार को पीड़िता की बहन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपी युवक के साथ उनका साथ देने वाली लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 342, 323 व 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS