हरदा का बयान-सीएम बनुगा या घर बैठूंगा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के तौर पर उनका चेहरा प्रोजेक्ट किए जाने का संकेत पार्टी को दिया एक तरह से पार्टी को उन्होंने असमंजस में डाल दिया है कि अगर उन्होंने उन्हें सीएम का उम्मीदवार नहीं बनाया तो वह राजनीतिक रूप से घर बैठ जाएंगे

मतदान के अगले ही दिन आत्मविश्वास से भरे पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा की या तो मुख्यमंत्री बन सकता हूं या फिर घर बैठ सकता हूं। उनके इस बयान ने एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर लंबे समय से लड़ाई चल रही है। चुनाव से पूर्व हरदा कई बार स्वयं को सीएम चेहरा घोषित कर चुके हैं। कई बार आलाकमान भी इससे असहज हो चुका है। अब मतदान के बाद एक बार फिर से हरदा ने वही राग छेड़ दिया है।

मंगलवार को लालकुआं से प्रत्याशी व पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि जनता का जनादेश मिलेगा तो वह सेवा को तत्पर हैं। उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने पर आपकी क्या राय है। तो हरदा अपने खास अंदाज में बोले, हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या फिर घर पर बैठ सकता है। इसके अलावा मेरे पास तीसरा कोई विकल्प नहीं रह गया है।मैं अपनी सोच का उत्तराखंड बनाऊंगा। जिसमे सभी सहयोगियों की सोच को समायोजित करूंगा। मैं पद के लिए अपनी सोच से समझौता नहीं कर सकता। न ही उसे छोड़ कर कुछ और काम कर सकता हूं। हरदा ने इस बयान से शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।

ADVERTISEMENTS