उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

sahaspur-congresss-nyay-yatra-harak-singh-and-aryendra-sharma-supporters-face-to-face

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

ADVERTISEMENTS

सहसपुर में हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने

सहसपुर विधानसभा में कांग्रेस के भीतर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारी की चर्चा लगातार तेज हो रही है। हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा दोनों ही क्षेत्र में अपनी-अपनी राजनीतिक सक्रियता के जरिए दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।

हरक सिंह रावत कई बार जता चुके हैं चुनाव लड़ने की इच्छा

बताते चलें हरक सिंह रावत अपने बयानों में कई बार सहसपुर विधानसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। खबर ये भी है कि हरक सिंह रावत की सहसपुर में बढ़ती सक्रियता के बाद आर्येंद्र शर्मा ने हाईकमान से मुलाकात की थी।

प्रीतम सिंह ने संभाली स्थिति

न्याय यात्रा के दौरान स्थिति को संभालने के लिए प्रीतम सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने समर्थकों को शांत कराते हुए व्यक्तिगत नारेबाजी नहीं करने की हिदायत दी। फिलहाल सहसपुर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर दावेदारी का मुद्दा चर्चा में है

ADVERTISEMENTS