फेसबुक पर धर्म विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर बनाया जा रहा निशाना,मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई बार धर्म विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले सामने आते रहते हैं जिस पर लगातार पुलिस भी अपनी कार्यवाही करती रहती है लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी इस प्रकार की मानसिकता को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से भी सामने आ रही है यहां पर अयाज अहमद पुत्र हाफिज शकील अहमद निवासी आजाद नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि फेसबुक में धीरज जीना नाम की आईडी से एक पोस्ट अपलोड की गई।

ADVERTISEMENTS

जिसमें धर्म विशेष की महिलाओं को निशाना रखकर अभद्र सवाल किए गए उक्त पोस्ट पर निखिल शर्मा नामक आईडी से धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने की नियत से महिलाओं पर अस्वीकार्य एवं अश्लील टिप्पणी की गई। उक्त टिप्पणी से वादी द्वारा स्वयं की धार्मिक भावनाएं आहत हो ना अंकित किया गया। अंकित तथ्यों के आधार पर निखिल शर्मा नामक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 153 ए भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS