शासन ने की 4 दर्जन से अधिक आईएएस पीसीएस अधिकारियों की अदला- बदली, जिले के जिलेदार भी हुए इधर -उधर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

शासन ने आज जनहित में अधिकारियों के इस सरकार के 100 दिन की परफॉर्मेंस को देखते हुए महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी है तथा विभागों की जिम्मेदारी हटा भी ली गई है.

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि शासन ने 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं कई जिलों के जिला अधिकारी बदले हैं और कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.

शासन में भी कई अधिकारियों के दायित्वों का फेरबदल किया गया है सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास विभाग हटाया गया सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की दी गई नई जिम्मेदारी, सचिव दिलीप जावलकर से सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव वित्त की मिली नई जिम्मेदारी, सचिव डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोत्तम से निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव ग्राम में विकास की दी गई नई जिम्मेदारी, सचिव विनोद कुमार सुमन से सचिव (प्रभारी) शहरी विकास की जिम्मेदारी हटाई गई.

ADVERTISEMENTS