रेलवे लाइन पर रील बना रहा था किशोर, करंट लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रेलवे लाइन पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आकर 20 साल की युवती की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार के देवबंद में रेलवे लाइन पर रील बनाने के दौरान एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक किशोर के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

रेलवे लाइन पर रील बनाने के दौरान किशोर को लगा करंट

घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार आलमपुर निवासी 15 साल का किशोर अपने साथिओं के साथ गांव के पास से जुजर रही रेलवे लाइन के पास खड़ा होकर रील बना रहा था. इस दौरान किशोर का हाथ पास में मौजूद खंबे से छू गया. झटका लगने से नाबालिग घायल हो गया. नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी.

उपचार के दौरान किशोर ने तोड़ा दम

आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने किशोर की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मंगलवार की किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई. किशोर के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद से किशोर के परिजनों में मातम पसरा हुआ है

ADVERTISEMENTS