रात को घूमने निकला LLB का स्टूडेंट सुबह कार मे मिली लाश, सबसे पहले कार के पास पहुँची महिला मित्र

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

haldwani skt. com

ADVERTISEMENTS

मुखानी थाना क्षेत्र से घर में खाना खाने के बाद घूमने निकले एलएलबी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. छात्र की उसी के कार में बुधवार को उसकी लाश मिली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.।


लाश तक सबसे पहले उसी की महिला मित्र ने देखा इसके बाद महिला मित्र ने उसके परिजनों को सूचना दी. मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगी.मुखानी पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि मूलरूप से चम्पावत पिथौरागढ़ निवासी 23 वर्षीय पार्थ सिंह सामंत पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर कठघरिया मुखानी में अपनी मां गीता व बहन के साथ रहता था.

गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था. मंगलवार रात पार्थ ने खाना खाया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है एक घंटे में लौटेगा लेकिन लौटानहीं. रात मां ने फोन किया तो कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही और इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया.।


बताया जा रहा की मृतक की युवक की एक महिला मित्र मुखानी चौराहे के पास रहती है. सुबह जब उसे भी पार्थ का फोन स्विच ऑफ मिला तो उसने पार्थ के दोस्तों को फोन किया.वह जब नहीं मिला तो वह खुद तलाश में निकली जहां देर बुधवार आरके टेंट हाउस के पास उसे पार्थ की कार दिखाई दिया. पार्थ सीट खोल कर पूरी तरह लेटा हुआ था. कार के दरवाजे भी लॉक नहीं थे उठाने पर भी जब पार्थ नहीं हुआ तो महिला मित्र ने पार्थ के परिजनों को सूचना दी.।

परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें एसटीएच भेज दिया गया. एसटीएच में चिकित्सकों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया.

ADVERTISEMENTS