#phoolgobhi अगर आपको है ये बीमारी तो न खाएं फूलगोभी, जानें इसके नुकसान और फायदें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इस मौसम में सबसे ज्यादा फूल गोभी की सब्जी खाई जाती है। लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। सब्जी के साथ-साथ लोग इससे पराठा, पकोड़ा और तमाम प्रकार की चीजें बनाते हैं और खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे कितना खाना चाहिए, ये शरीर के लिए कितना फायदेमंग है या इसे ज्यादा खाने से कोई नुकसान तो नहीं।

ADVERTISEMENTS


दरअसल, सर्दियों के लिहाज से देखा जाए तो इस सब्जी की तासीर गर्म है और इसमें कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियो से बचने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। आइये जानते हैं।

यूरिक एसिड में न खाएं फूलगोभी
फूल गोभी का सेवन यूरिक एसिड की समस्या में नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, फूलगोभी में प्यूरन होता है और इस सब्जी के अधिक सेवन से आपके शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण हो सकता है। जिसके कारण आगे चलकर किडनी- स्टोन और गाउट जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा ये हमारी मेटाबोलिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती हैं जिससे प्यूरिन मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और ये शरीर में बढ़ता जाता है। इसलिए यदि आप यूरिक एसिड के मरीज हैं तो इसे खाने से बचें।

फूल गोभी के नुकसान
फूलगोभी गंभीर एनाफिलेक्सिस को ट्रिगर कर सकती है जो किसी पदार्थ के प्रति शारीरिक एलर्जी की प्रतिक्रिया है।

फूलगोभी में रैफिनोज नामक शुगर होता और इसे तोड़ना कठिन होता है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं और सूजन और पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

फूलगोभी, हाइपोथायरायडिज्म या इसी तरह की स्थिति से पीड़ित लोगों को सब्जी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ये थायराइड हार्मोन को प्रभावित करता है।

फूल गोभी खाने के फायदे
फूल गोभी खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

फूल गोभी खाना हार्ट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

फूल गोभी हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।

फूल गोभी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।

फूल गोभी वजन कम करने में मददगार है।


प्रेग्रनेंसी में फूलगोभी गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में सहायक है।

ADVERTISEMENTS