बदमाशों के हौसले बुलंद, यहां अलग-अलग जगह पर चार दुकानों के टूटे मिले ताले, सामान गायब

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



पहाड़ी क्षेत्रों में भी बदमाशों के हौसले इन दिनों बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला चमोली के गोपेश्वर नगर है। जहां बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में चार दुकानों के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS


घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर नगर में बीती रात अलग-अलग क्षेत्रों में चार दुकानों के ताले टूटे मिले। बताया जा रहा है एक दुकान से 40 हजार की नकदी गायब मिली। जबकि आबय दुकानों से वहां रखा सामान गायब मिला।

जांच में जुटी पुलिस
दुकान संचालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला घटना एक जगह नहीं बल्कि तीन और जगह पर भी घटी है। पुलिस फिलहाल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS