यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर हासिल की एसडीआरएफ के जवान ने फतह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में वैसे तो एसडीआरएफ टीम के द्वारा कई कारनामों की खबरें सामने आती रहती है लेकिन इस बार राज्य और देश को गौरवान्वित करने वाली खबर एसडीआरएफ टीम की तरफ से आ रही है यहां पर एसडीआरएफ के कॉन्स्टेबल ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है जानकारी के अनुसार सबसे ऊंची चोटी पर फतह करने वाले एसडीआरएफ के कांस्टेबल राजेंद्र नाथ ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस के ऊपर फतह प्राप्त की है।

ADVERTISEMENTS

एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हासिल करने वाले राजेंद्र नाथ राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं। एसडीआरएफ के जांबाज जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 m) पर फतह हासिल की।12 अगस्त में आरक्षी राजेन्द्र नाथ अपनी टीम के सदस्यों के साथ यूरोप महाद्वीप स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से MRV, AZAU होते हुए एल्ब्रुस् बेस कैंप पहुंचे, (मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने) एवं तापमान -20 तक पहुँच गया। ठंडी हवा लगभग 70-90 km/h की रफ्तार और भारी बर्फबारी के बावजूद भी अंत में सुबह 9:40 मिनट(यूरोप समयानुसार एवं 12:10 मिनट भारतीय समयानुसार) पर यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करके इतिहास रचा है।2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेंद्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं,

जिसमें वे उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने हैं, जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया था। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री-एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेंद्र नाथ ने पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया था। पूरे देश में राजेंद्र नाथ की बड़ी सराहना हो रही है।

ADVERTISEMENTS