सख्त भू-कानून का असर : सरकार के कब्जे में आई माफियाओं की हजारों बीघा जमीन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मनवीर सिंह चौहान Manveer Singh chauhan

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड में लागू सख्त भू-कानून अब अपने प्रभाव दिखाने लगा है. नियमों का उल्लंघन कर माफियाओं द्वारा अवैध रूप से अर्जित हजारों बीघा जमीन को राज्य सरकार में निहित किया जाना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है.

ADVERTISEMENTS

सरकार के कब्जे में आई देहरादून में 900 बीघा जमीन

पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनवीर चौहान ने इसे सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई करार दिया. उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है जो नियमों को ताक पर रखकर भूमि की खरीद-फरोख्त करते रहे हैं. चौहान ने बताया कि राजधानी क्षेत्र में अब तक 900 बीघा जमीन को सरकार के अधीन किया जा चुका है और कई अन्य मामलों में जांच तेजी से चल रही है,

धरातल में दिख रहा सख्त भू-कानून का असर

चौहान ने कहा कि पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि की बिक्री पर लगी रोक का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो रही है. सीएम धामी ने सभी जिलों के डीएम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों के विपरीत हुए हर सौदे की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए. चौहान ने दावा किया कि सीएम धामी द्वारा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया सख्त भू-कानून अब सिर्फ कागज़ों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी दिखने लगा है.

ADVERTISEMENTS