हल्द्वानी- यहाँ होटल में ले जाकर किशोरी को फौजी ने बनाया अपनी हवस का शिकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। किशोरी को चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए फौजी युवक पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगा है, पिथौरागढ़ जनपद में रहने वाले सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि आरोपी सेना के जवान ने किशोरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी सेना का जवान पहले से शादीशुदा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है, आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद सेना के जवान ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि जवान ने नाबालिग को पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जवान ने किशोरी को झांसे में लेकर वनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत परिजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। बनभूलपुरा पुलिस ने मामले में आरोपी सेना के जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS