बारिश के चलते गिरा मकान, तीन लोग दबे,रेस्क्यू जारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुमगढ़ ऐठाण गांव में रात को बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। बताया जा रहा है कि मकान के मलबे के नीचे परिवार के दो से तीन सदस्य दब गए हैं।

ग्रामीणों ने सुबह मलबा हटाने का प्रयास तो शुरू किए लेकिन दबे हुए लोगों को निकालने में अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इस बीच तहसीलदार कपकोट को आज सुबह मामले की जानकारी मिली तो राजस्व पुलिस,एसडीआरएफ, चिकित्सक टीम व एएंबुलैंस को मौके के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

ADVERTISEMENTS