यंग जर्नलिस्ट का खिताब पाकर प्रतिभागियों के खिले चेहरे
सच की तोप द्वारा आयोजित ‘द यंग जर्नलिस्ट ऑफ हल्द्वानी’ प्रतियोगिता सम्पन्न
हल्द्वानी एसकेटी.कॉम

“सच की तोप” के तत्वावधान में शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ‘यंग जर्नलिस्ट ऑफ हल्द्वानी’ लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 250 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पत्रकारिता और हिंदी सृजनात्मक लेखन के प्रति रुचि जगाना था।

मुख्य अतिथियों में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, उत्तराखंड क्रांति दल के नेता भुवन चंद्र जोशी, सुशील उनियाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोलादत्त भट्ट शामिल रहे। सभी ने “सच की तोप” के संपादक महेंद्र सिंह नेगी की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

महापौर बिष्ट ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए 5 जून को रानीबाग स्थित गोला नदी पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों से शामिल होने का आह्वान किया। वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “आज के नौनिहाल कल का भविष्य हैं”।

इस प्रतियोगिता में छात्रों को तीन वर्गों में बांटा गया सब जूनियर कक्षा 6–8, जूनियर 9–10 और सीनियर 11–12। प्रतियोगिता का विषय था उत्तराखंड के समसामयिक और ज्वलंत मुद्दों पर निबंध लेखन। मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ दो सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को “यंग जर्नलिस्ट ऑफ हल्द्वानी” सम्मान पत्र से नवाजा गया।

सीनियर वर्ग कक्षा 11–12 में प्रथम दीपा, जीआईसी लामाचौड़, द्वितीय जिया मेहता, सिंथिया स्कूल, तृतीय जागृती जोशी, टैगोर स्कूल, सांत्वना बबीता, विस्डम स्कूल और मयंक बंदोली, स्वत्स्यन,

जूनियर वर्ग 9–10 में प्रथम प्रणव जोशी, इन्स्पीरेशन स्कूल, द्वितीय प्राची, वीरशिवा स्कूल, तृतीय वन्दना भट्ट, एस.के.एम. स्कूल, सांत्वना स्नेहा पाण्डे, स्वत्स्यन और मान्यता जोशी, देवभूमि एकेडमी,

सब जूनियर कक्षा 6–8 में प्रथम निशा ऐरी, देवभूमि एकेडमी, द्वितीय सार्थक बिष्ट, लिटिल फ्लावर स्कूल, तृतीय तुषार कुमार, जीआईसी लामाचौड़, सांत्वना गर्वित शर्मा और ज्योधा रावत, स्वत्स्यन स्कूल को प्रदान किए गये।

सभी चयनित छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम अतिथि रेस्टोरेंट, रामपुर रोड में आयोजित हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह पहला कार्यक्रम है जो छात्रों को सीधे पत्रकारिता से जोड़ रहा है।

पार्षद भागीरथी देवी, कांग्रेस, नेता मयंक भट्ट, महिला वरिष्ठ महिला समाज सेवी रेणु सरन, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, काजल खत्री, कंचन जोशी, दान सिंह नेगी, रूपा नेगी, पत्रकार शैलेंद्र नेगी विनोद कांडपाल, देवेंद्र मेहरा, पूरन रुबाली, गिरीश चंदोला, देवभूमि एकेडमी की प्रिंसिपल श्रीमती पूजा के साथ विभिन्न सफल के सफल प्रतिभागी, छात्र -छात्राओं और अभिभावक मैजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन