यहां दो महिलाओं पर गुलदार ने बोला हमला

ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल। यहां दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया है। जिससे दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में भर्ती किया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के कुड़ी गांव में कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गई थी। इसी दौरान जब वो कैडीगाड़ तोक के पास पहुंची, तो झाड़ियों में छुपे गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया।

Ad
Ad


अचानक हुए हमले के बाद महिलाएं शोर मचाने लग गई। महिलाओं की चीख सुनकर साथ में गई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। काफई लोगों के आने के बाद गुलदार वहां से भाग गया।घायल महिलाओं के नाम जमुना देवी और रेखा देवी बताया जा रहा है। दोनों कुड़ी गांव की ही रहने वाली हैं। गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।