पर्यटन से जुड़े लोगों के खाते में 5 महीने तक आएंगे ₹2000 सरकार ने शुरू की यह रोमांच कारी योजना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मिशन 2022 को सामने देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन वायदों के साथ अल्प सहायता के माध्यम से लोगों को कुछ राहत देने का कार्य शुरू कर रही है ।इसके अंतर्गत होटल ,स्टे टूरिस्ट पैलेस तथा होमस्टे जैसी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों को सरकार पर्यटन से जुड़ी कोविड-19 सहायता देने लगी है ।इसके तहत पर्यटन पोर्टल पर पंजीकृत होटल तथा अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोगों को हाथों में डीबीटीएल के माध्यम से अब 5 माह तक ₹2000 डाले जाएंगे। यह यह योजना शुरू की गई है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में घोषित कोविड राहत पैकेज के अंतर्गत पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रेस्टोरेंट एवं होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरण शुरू किया और इन्हें अगले पांच माह तक दो-दो हजार रुपये की राहत राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) द्वारा दी जाएगी।  आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यूनीवार्ता को बताया कि संबंधित होटल, रेस्टोरेंट एवं होम स्टे की ओर से पर्यटन विभाग के पोर्टल पर अपने जिन कार्मिकों के नाम अपलोड किये जाते हैं, पर्यटन विभाग द्वारा उनके खातों में अनुमन्य सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार 31 अगस्त तक राज्य में कुल 9398 लोगों के खातों में 3,66,37,58 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इनमें देहरादून जिले के 1333, उत्तरकाशी 552, हरिद्वार 472, टिहरी 1142, पौड़ी 328, रुद्रप्रयाग 681, अल्मोड़ा 446, बागेश्वर 230, पिथौरागढ़ 1084, चम्पावत 71, नैनीताल 2075, ऊधमसिंह नगर 403 और चमोली जिले के 581 पर्यटन में पंजीकृत होटल, रेस्टोरेंट एवं होम स्टे से जुड़े लोग शामिल हैं।

.

ADVERTISEMENTS