उत्तराखंड के चर्चित विधायक के फार्म हाउस में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

(अमरोहा)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस में एक युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक दरोगा, सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर लगाए गए हैं। मामले में युवती की मदद करने वाले एक सिपाही को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस में हुई। बताया गया है कि पीड़ित युवती फिलहाल अमरोहा के वन स्टॉप सेंटर में है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के मुताबिक युवती हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी एक महिला मित्र ने उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी। 21 सितंबर को वह सोनीपत में मोहित से मिली। मोहित ने घूमने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद युवती उसकी कार में बैठ गई। इसके बाद दोनों मेरठ पहुंचे। यहां अलवर निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव भी कार में सवार हो गया। तीनों सोमवार रात मेरठ में रुके।

अगले दिन मंगलवार शाम तीनों कार से हसनपुर थाने पहुंचे। युवती के मुताबिक वहां गेट पर पहले से सादे कपड़ों में मौजूद बागपत निवासी दरोगा संजय तोमर भी उनकी कार में बैठ गया। इसके बाद सभी लोग झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पहुंचे।

आरोप है कि फार्म हाउस पर मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही प्रमोद कुमार खाना और शराब लेकर पहुंचा। खाना खाने के बाद मोहित, लालाराम और संजय कथित तौर पर युवती के कमरे में जबरन घुस गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के अलावा उनकी मदद करने के आरोप में एक सिपाही को भी हिरासत में लिया है। वहीं, एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बताया गया है कि युवती ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपों की पड़ताल शुरू की। मामले में फार्म हाउस और वहां मौजूद लोगों की भूमिका समेत घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS