ब्रेकिंग-नैनीताल के इस कंपाउंड में लगी आग,दमकल भी नही पहुँच पा रही है (देखिए वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल skt. com

-->

नैनीताल की अनामिका होटल की ठीक पीछे एक लकड़ी के मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया है रास्ता काफी सकरा होने की वजह से वहां पर दमकल भी नहीं पहुंच पा रही है घर का सामान बाहर निकाला जा रहा है स्थिति का भी भयानक हो चुकी है

विस्तार से खबर इस तरह है कि उत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित कमलासन कंपाउंड के एक घर में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका। अनामिका होटल के ठीक पीछे सुभरत साह के लकड़ी के मकान में ऊपरी मंजिल से लगी आग अनियंत्रित होकर निचली मंजिल की तरफ बढ़ रही है।

मकान से जरूरी सामान निकाला जा रहा है। स्वामिनीं घर से सामान निकालते वक्त गिरकर चोटिल हो गई है। फायर सर्विस की गाड़ी को रास्ता नहीं मिलने के कारण अभीतक गाड़ी भवन के नजदीक तक नहीं पहुंच सकी है। स्थानीय लोग सामान निकालने में मदद कर रहे हैं। शाम लगभग 7 बजे लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद फायर सर्विस विभाग के साथ तल्लीताल पुलिस भी भवन तक पहुंचने के लिए मार्ग तलाशती रही। भवन के आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के कारण आग पर शीघ्र काबू पाना अनिवार्य हो गया है।