वकील की पत्नी से रेलवे स्टेशन पर हुई लाखों की लूट, जीआरपी पुलिस ने यह दर्ज किया मुकदमा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

काठगोदाम skt. com

ADVERTISEMENTS

किच्छा रेलवे स्टेशन पर वकील की पत्नी से महिलाओं के गिरोह द्वारा लूटपाट का मामला सामने आ रहा है। वकील की शिकायत पर काठगोदाम रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

, यहां काठगोदाम रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने महिला के पर्स से 3.50 लाख रुपए के जेवरात चोरी किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, महिला के पति लखनऊ में वकील हैं और उनकी शिकायत पर काठगोदाम जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में दो महिलाओं पर शक जताया गया है, जिनकी जीआरपी पुलिस द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है, लखनऊ के रहने वाले अधिवक्ता की पत्नी कुछ दिन पहले रुद्रपुर में अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
साथ में उनके माता-पिता, पत्नी, भाई और उनका परिवार था, वह 25 नवंबर को काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस से वह वापस लखनऊ को लौट रहे थे, कि किच्छा रेलवे स्टेशन पर उनकी मां और पत्नी को दो महिलाओं ने घेर लिया, इसी दौरान दूसरी महिला ने उनका पर्स चोरी कर लिया और वह फरार हो गए, जीआरपी पुलिस इस मामले में दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गई है। विदित रहे कि इससे पूर्व भी रेलवे स्टेशन में इस तरह के गिरोह द्वारा पर्यटकों एवं यात्रियों को लूटने की वारदातें घटित हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS