हल्द्वानी -आरटीओ ऑफिस के पास रोड पर खड़ी बस में लगी आग ,अफरा तफरी का माहौल
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के आरटीओ ऑफिस के पास में रोड पर खड़ी बस में आग लग गई, जिसके चलते आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर से आने जाने वाले लोग भी भयभीत हो गए। सूचना मिलने पर आरटीओ चौकी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया।
बताया जा रहा है कि बस रुद्रपुर सिडकुल में कर्मचारियों को लेकर आना-जाना करती थी, लेकिन एक महीने से बस सड़क पर ही खड़ी थी और आज इसमें आग लग गई। आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे में तकनीकी टीम पता लगा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज