नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का पिता ने लगाया प्रधानाचार्य पर आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

राज्य में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर के मामले सामने आते रहते हैं और मनचले के ऊपर कार्रवाई करने के बावजूद भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है जहां पर किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगली झाझरा के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने परिचित के घर जाकर उनकी लड़की से छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि
प्रधानाचार्य शिव कुमार तोमर 15 साल की किशोरी के पिता को जानता था समय-समय पर पढ़ाई में मदद भी करता रहा।

Ad
Ad

आरोप है कि बुधवार देर शाम वह किशोरी के घर तब पहुंचा, जब वह अकेली थी। इसके बाद वह किशोरी को छत पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर की। बाद में किशोरी नीचे आई और पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।