नोएडा के ट्विन टावर के ध्वस्त होने पर सस्पेंस हुआ खत्म अब इस तारीख को गिरेगी यह टावर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

गौतम बुद्ध नगर एसकेटी डॉट कॉम

नोएडा के विवादास्पद ट्विन टावर के ध्वस्त होने का सस्पेंस अब धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है 3 अगस्त से इसके गिरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 21 अगस्त को यह पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा. इस कार्रवाई के बाद ट्विन टावर का अस्तित्व गौतम बुध नगर के नोएडा समाप्त हो जाएगा

सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सेक्टर-93 ए में अवैध ट्विन टावर (noida twin tower) ढहाने के लिए 3 अगस्त से विस्फोटक लगाने की शुरुआत हो जाएगी। दोनों ही टावर के स्ट्रक्चर में बनाए गए छेद और प्लास्टिक फाइबर के बीच विस्फोटक लगाकर उसकी वायरिंग की जाएगी। इसे 15 दिन तक चार्ज किया जाएगा। इसके बाद 21 अगस्त को कंट्रोल ब्लास्ट (twin tower blast) के जरिए दोनों टावर ढहादिए जाएंगे.

जानकारी टावर ढहाने का काम पाने वाली एडिफाईस एजेंसी की तरफ से दी गई। एजेंसी के मुताबिक, टावर ढहाए जाने के लिए 90 प्रतिशत तैयारी पूरी हो गई है। दावा है कि बचे हुए काम अगले 14 दिन में पूरे कर लिए जाएंगे।

मौके पर दोनों टावर काले और सफेद टेक्सटाइल कपड़े से ढके जा चुके हैं। यह कपड़ा स्ट्रक्चर पर लगाया गया है। एजेंसी दोनों टावर का भार वहन क्षमता (लोड बेयरिग कैपिसिटी) को कम करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कंक्रीट के अलावा जो सामान लगा था उसे पूरी तरह से हटा लिया गया है। दो तरफ सीढ़ियां लगी हुई हैं उनमें एक तरफ की सीढ़ी भी हटाई जा रही है। सेकेंड फ्लोर तक इसे हटा लिया गया है। हर एक फ्लोर पर जहां सरिया के जॉइंट कंक्रीट में फंसे होते हैं उनको खोल दिया गया है यह इसलिए किया गया जिससे मलबा आसानी से नीचे आ सके।

दो विस्फोट किए जाने की तैयारी है। पहला विस्फोट 7 सेकेंड तक का हो सकता है दूसरा विस्फोट 3.5 सेकेंड तक पहुंच सकता है।टि्वन टावर ढहाए जाने से पहले परिसर के आस-पास 50 मीटर के दायरे में एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसायटी की इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट होना है। अथॉरिटी और एजेंसी का कहना है कि यह ऑडिट बिल्डर की तरफ से करवाया जाना है। अब तक ऑडिट ही शुरू नहीं करवाया गया है। कब तक होगा यह सस्पेंस अभी बना हुआ है।

एजेंसी की तरफ से बताया गया कि टावर ढहाने की तैयार में दो बीमा करवाए गए हैं। पहला जोखिम बीमा आस-पास की इमारतों को लेकर हुआ है। यह 100 करोड़ रुपये का है। दूसरा बीमा 2.5 करोड़ रुपये का है यह अंडरग्राउंड पाइप लाइन व अन्य सुविधाएं जो हैं उनके लिए है।

ADVERTISEMENTS