यहां जिला प्रशासन ने अवैध खनन की शिकायत पर की छापेमारी, मौके पर मिली पोकलैंड व ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में रामनगर अंतर्गत मालधन के ढेला नदी में अवैध खनन की शिकायत प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया। मौके पर मिली एक पोकलैंड मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली को टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत मालधन क्षेत्र में ढेला बैराज में ग्रामीण लगातार अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। मंगलवार को भूतत्व एवं अपर निदेशक राजपाल लेघा रामनगर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम गौरव चटवाल के साथ ढेला बैराज में छापा मारा। इस दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए एक पोकलैंड मशीन व एक ट्रैक्टर-ट्राली मिली।


अपर निदेशक लेघा ने पोकलैंड मशीन चालक व ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। लेघा ने बताया कि पोकलैंड को पुलिस चौकी मालधनचौड़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अवैध खनन के आरोप में दोनों वाहनों को पकड़ा गया है।


टीम में अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा,एसडीएम गौरव चटवाल, सर्वेयर ऐश्वर्या शाह, पटवारी दुर्योधन पंचपाल, आरिफ हुसैन मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS