हल्द्वानी में शुरू होने जा रहे एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान, नजूल भूमि की बारी ,नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने जा रहा है नगर निगम अब नजूल भूमि के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है ।
विगत माह से अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ ही अब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नजूल भूमि में बिना फ्रीहोल्ड किए नए निर्माण किए जाने की शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त नजूल और सर्वेयर नगर निगम हल्द्वानी को निर्देश दिया है कि नगर निगम की सीमा के अंतर्गत खाली नजूल भूमि क्षेत्र की सतत निगरानी की जाए।

इसके अलावा नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराकर तथा मानचित्र स्वीकृत कराकर गतिमान निर्माण को छोड़कर नजूल भूमि पर यदि कोई नया निर्माण पाया गया तो उसे 3 दिन का नोटिस तथा मुनादी कराकर प्लिंथ लेवल से पूर्व ही ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



कांग्रेस के सिर्फ 2 छंद गाने पर वंदे मातरम का अपमान : सुरेश भट्ट
ईवीएम पर बैन हाइकोर्ट ने दिया फैसला..
भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता का निधन