BJP के पूर्व विधायक की तानाशाही, गौ माता की रक्षा के सवाल पर तिलमिलाए, जनता से माइक छीन…देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
former-bjp-mla-rajesh-shukla-snatched-public-mike-video_11zon

भाजपा के किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की तानाशाही का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जम कर वायरल हो रहा है। जिसमें वो शिकायतकर्ता के हाथ से माइक छीन कर बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/OiViSgKYRfs?si=VrD2QCsGHEXpEqdp

गौ माता की रक्षा के सवाल पर तिलमिलाए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

वीडियो जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जिसमें शिकायतकर्ता गौ-माता से जुड़ी समस्या जनप्रतिनिधियों के सामने रख रहा था। इस बीच वहां मौजूद पूर्व विधायक तिलमिला गए और जनता से माइक छीनकर उन्हें धमकाने लगे।

माइक छीनने के बाद जनता को धमकाते नजर आए पूर्व विधायक

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि माइक छीनने के बाद पूर्व विधायक जनता को धमकाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का आरोप है कि अगर जनता अपने मुद्दे ही नहीं उठा पाएगी, तो ऐसे कार्यक्रमों का क्या मतलब रह जाएगा।

ADVERTISEMENTS