सड़क पर हरक सिंह रावत का पारिवारिक झगड़ा, पत्नी ने दी धमकी,पड़े खबर

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। देहरादून में संपत्ति हड़पने और चेक बाउंस के आरोपों के बीच अब पूर्व मंत्री की आधिकारिक धर्मपत्नी दीप्ति रावत मैदान में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी कर खुद को डॉ. हरक सिंह रावत की इकलौती कानूनी रूप से विवाहित पत्नी बताया है और सोनिया आनंद को अपना दावा साबित करने की चेतावनी दी है।
ये है मामला
बता दें एक दिव्यांग व्यक्ति हरिओम सहगल ने एसएसपी देहरादून को तहरीर दी है। जिसमें शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2021 में उन्होंने देहरादून स्थित बुद्धबाजार मोहल्ले का एक भवन जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद रावत को बेचा था। पीड़ित हरिओम सहगल का कहना है कि 56 लाख रुपये में तय हुए इस सौदे में उन्हें केवल 12.80 लाख रुपये ही मिले और बाकी के 43.2 लाख रुपये के चेक बाउंस हो गए। सहगल का आरोप है कि सोनिया आनंद ने लेन-देन, सौदों और अपनी पहचान दर्ज कराने के लिए खुद को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी बताया। उनके प्रभाव का इस्तेमाल करके संपत्ति पर कब्जा कर लिया और उन्हें डराया-धमकाया।
नक्शेदेखें
हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने दी अदालत जाने की चेतावनी
इन दावों और गतिविधियों के सामने आने के बाद ही डॉ. हरक सिंह रावत की प्रथम और कानूनी रूप से विवाहित पत्नी दीप्ति रावत ने वीडियो बयान जारी कर सोनिया आनंद रावत को चुनौती दी कि वे खुद को हरक सिंह रावत की पत्नी साबित करने के कानूनी प्रमाण सार्वजनिक करें। इस जमीनी विवाद और मीडिया में सोनिया आनंद को हरक सिंह रावत की पत्नी बताए जाने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने एक वीडियो बयान जारी किया।
दीप्ति रावत ने कहा “मैं डॉ. हरक सिंह रावत की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी (धर्मपत्नी) हूं। मेरा इस किसी भी जमीनी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य महिला खुद को डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी होने का दावा कर रही है, तो वह इसके प्रमाण सार्वजनिक करे। दीप्ति रावत ने कहा कि भ्रामक खबरों और पहचान से उनके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और अपनी व अपने परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। “
हरक सिंह रावत के परिवार का झगड़ा खुलकर आया सामने
बता दें कि उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के साथ संबंधों और पहचान को लेकर सोनिया आनंद रावत (जसबीर कौर आनंद) की गतिविधियां और दावे लगातार विवाद का कारण रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2023 के एक आधिकारिक सरकारी गजट में नाम बदलने का विवरण दर्ज कराया गया, जिसमें जसबीर कौर ने खुद को ‘हरक सिंह की पत्नी’ बताते हुए अपना नाम बदलकर “सोनिया आनंद रावत” दर्ज कराया था। यही नहीं सोनिया आनंद ने अपने बेटे के जन्मदिन के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में सार्वजनिक किए थे जिसमें हरक सिंह उनके बेटे को गोद में लिए थे। इसी तरह सोनिया आनंद हरक सिंह के पिता के निधन पर उनके गांव भी गईं थी।
नक्शेदेखें
सोनिया आनंद ने पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप
सोनिया सार्वजनिक जीवन, कानूनी नोटिसों, प्रशासनिक पत्राचार और सामाजिक मंचों पर अपनी पहचान “सोनिया आनंद रावत” के नाम से दर्ज और इस्तेमाल करती रही हैं। मामलों की कानूनी सुनवाई और मेडिकल प्रमाण पत्रों से जुड़ी शिकायतों में भी आरोप लगाए गए हैं कि अदालत या सरकारी कागजी प्रक्रियाओं में ‘जसबीर रावत’ या ‘सोनिया आनंद रावत’ के रूप में पत्नी की पहचान का उल्लेख किया गया।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच कराने के आदेश दिए हैं। सोनिया आनंद रावत ने हरिओम सहगल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और वे नियमानुसार भुगतान कर चुकी हैं। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।
मगर, जमीनी लेन-देन से शुरू हुआ यह मामला अब उत्तराखंड की राजनीति और डॉ. हरक सिंह रावत के निजी जीवन से जुड़ी बड़ी बहस का रूप ले चुका है। क्योंकि सहगल और अन्य शिकायतकर्ताओं ने यह भी रेखांकित किया कि सोनिया आनंद रावत द्वारा लगातार खुद को पत्नी बताए जाने पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने खुद कभी सार्वजनिक रूप से इसका आधिकारिक खंडन नहीं किया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


