हल्द्वानी के इन इलाकों में आज शाम तक पानी की किल्लत, विभाग ने जारी की सूचना

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जलापूर्ति लाइन में इंटरकनेक्शन कार्य के चलते दोपहर से शाम तक कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

ADVERTISEMENTS

जल विभाग के अनुसार पनचक्की और चंबल पुल क्षेत्र के पास पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट-3 से होने वाली जलापूर्ति अस्थायी रूप से रोकनी पड़ेगी।


इसका असर बिठौरिया, पालीशीट, ऊंचापुल, कठघरिया, अंबिका विहार, नवाबी रोड समेत आसपास के कई इलाकों पर पड़ेगा। अनुमान है कि करीब 60 हजार से अधिक लोगों को दोपहर से शाम तक पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लग सकता है। कार्य समाप्त होने के बाद नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से पहले से आवश्यक पानी का भंडारण करने और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है

ADVERTISEMENTS