चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में चुनाव आने के साथ ही चुनावी रंजिश के मामले भी सामने आने लग जाते हैं इसी क्रम में एक मामला रुड़की क्षेत्र से सामने आ गए हैं यहां के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर गांव में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता पर एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद गांव में जमकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने आनन-फानन में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। भंगेड़ी महावतपुर गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर हमला हुआ है।

ADVERTISEMENTS

उमर अली इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोप है कि पुराने पंचायत चुनाव को लेकर जावेद, जमशेद और अफजल ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हंगामे को देखते हुए भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर अली गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS