#Ranikhet रानीखेत की बेटी ने एशियन गेम में किया धमाका पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ताड़ीखेत । विकासखंड के सूदूरवर्ती पीपली के जौंणे गांव निवासी पूजा बिष्ट ने एशियन गेम्स के (63 किलोग्राम सीनियर वूमन लेफ्ट) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का मान बढ़ाया है। जौंणे गांव निवासी चंदन सिंह बिष्ट की बिटिया पूजा बिष्ट दिल्ली में रहती हैं। बचपन से ही वह खेलों के प्रति समर्पित रही हैं। लगन और मेहनत के बल पर उनका चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ। उन्होंने मलेशिया कुआलालंपुर में एशियन गेम्स की सीनियर वूमन्स लेफ्ट में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता है, शानदार प्रदर्शन के दम पर पूजा बिष्ट ने दिल्ली से लेकर रानीखेत तहसील, ताड़ीखेत ब्लॉक व सिलोर घाटी का नाम रोशन किया है। शानदार उपलब्धि पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेल मोहन बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भावना, उमेश सिंह, पंचम बिष्ट सहित पीपली तथा जौंणे के ग्रामीणों ने पूजा बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS