#haldwani खूंखार सांडो की लड़ाई: सड़क से गुजर रही बुजुर्ग महिला समेत एक युवक हुए चोटिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर में इन दिनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से परेशान हैं। ताजा मामला नैनीताल रोड में कोतवाली के सामने का है। जहां दो सांड आपस में लड़ रहे हैं। आवारा पशुओं की इस लड़ाई में दो लोग भी चोटिल हो गए हैं। किसी तरह लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

-->

खूंखार सांडो की लड़ाई में दो लोग घायल
सांडों की लड़ाई में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों सांड लड़ते-लड़ते सड़क पर ही भागने लगे। कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों आवारा जानवरों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। लेकिन वह लड़ते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों जानवरों को सड़क से हटाया।

शहर से गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानी
नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब हल्द्वानी शहर से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की नगर निगम और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।