कांग्रेस नेताओं ने मनाया तो माने दीपक, तिवारी विकासधारा के साथ की खड़गे के समक्ष करी दावेदारी
![](https://sachkitop.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-03-13-20-10-46-75_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg)
दिल्ली skt. com
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ की भावनाओ को सम्मान देते हुए अपनी नाराजगी छोड़ दी है।
![](https://sachkitop.com/wp-content/uploads/2024/03/1000958608.jpg)
पार्टी के नेताओ के साथ हुई चर्चा के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के समक्ष अपना आवेदन किया है। जिस पर आलाकमान विचार कर रहा है। बल्यूटिया ने अपने अआवेदन में पंडित नारायण दत्त तिवारी के केंद्रीय मंत्री एवम उत्तर प्रदेश एवम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के दौरान किए गए विकास कार्यो का लेखाजोखा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा।
![](https://sachkitop.com/wp-content/uploads/2024/03/1000958612.jpg)
बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी उत्तराखंड और नैनीताल जिले की जनता नहीं भूली है अगर तिवारी जी की विकास की गाथा को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार से नैनीताल का टिकट दिया जाए तो निश्चित रूप से जनता तिवारी जी के विकास कार्य के चलते कांग्रेस की झोली में वोट डालने से भी पीछे नहीं रहेंगे। दीपक बल्यूटिया के पत्र से हर कमान प्रभावित हुआ है तथा तिवारी जी के विकास कार्यों को देखते हुए टिकट पर फैसला लिया जा सकता है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें