दि मास्टर्स स्कूल, पनियाली के बच्चों ने एक बार फिर लहराया परचम….

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। (The Master’s senior secondary School) का परिणाम उत्कृष्ट रहा एवं शतप्रतिशत परीक्षाफल रहा । दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पनियाली की छात्रा चन्दन नेगी ने 92% अंको के साथ कक्षा 10वीं में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एवं 85.40% के साथ लक्षिता द्वितीय स्थान पर व 85.00% अंकों के साथ सौरव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही क्रमश 84.4%, 83.80% अंकों के साथ मानसी मौर्या व रति भाकुनी चौथा व पांचवा स्थान पर रहे।

विद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह तोलिया और प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल एवं अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल तथा प्रधानाचार्य रमेश मेहरा ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को सफल परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। (The Master’s senior secondary School) का परिणाम उत्कृष्ट रहा। दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पन्याली की छात्रा तानिया तडागी ने व आदित्य सामन्त ने 96% के साथ कक्षा 12वीं में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं 94.20% के साथ हर्षित तडागी द्वितीय स्थान पर और 91% अंकों के साथ मोहित पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 89.2%अंकों के साथ खुशी पानू चौथे स्थान पर रहे।
विद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह तोलिया और प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल एवं अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल तथा प्रधानाचार्य रमेश मेहरा ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को सफल परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad