पहली पुण्यतिथि पर नम आंखों से याद किये गए” बच दा”

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डाट कॉम

ADVERTISEMENTS

सभी नेताओं के बीच भाजपा के नाम से विख्यात अल्मोड़ा पिथौरागढ़ से पांच बार के सांसद यूपी में विधायक बनने के बाद राज्य मंत्री के रूप में सेवा करने वाले बची सिंह रावत की पहली पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद किया ।

बच्ची सिंह रावत अटल बिहारी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री के तौर पर कार्य कर चुके थे उन्होंने अटल की सरकार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सरल स्वभाव से बची सिंह रावत विगत वर्ष कोरना काल के दौरान परमेश्वर को प्यारे हो गए। उन्हें अपने पीछे पत्नी चंपा रावत पुत्र शशांक रावत समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए थे।

आज उनके पूरे प्रदेश से कई समर्थक उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कई ऐसे पुराने उन से जुड़े हुए लोग भी आए और उन्हें अपनी पुरानी स्मृतियों से याद करते रहे। मौके पर भाजपा कांग्रेस समिति शहर के कई नामचीन लोगों ने आकर अपनी श्रद्धांजलि दी पर्वती क्षेत्र से पहुंचे कई लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद किया। इसके अलावा तराई और मैदानी क्षेत्रों से भी उनके कई समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।इस मौके पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधयाक बंशीधर भगत, सुमित ह्रदयेश, पुRव सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री गोबिंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री कमलनयन, प्रतिभा पांडेय प्रमोद तोलिया, मदन फर्त्याल, प्रकाश रावत, सोबन सिंह, डॉ नीलांबर भट्ट डॉक्टर प्रकाश पंत, सुधीर मठपाल कांग्रेस नेता महेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS