शादी के दिन मंडप से प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, फिर मां ने ………..
शादी के दिन एक दुल्हन मंडप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी शेष पाल के खिलाफ मुकदमा
खीरी टाउन (लखीमपुर)। लखीमपुर के खीरी टाउन में शादी के दिन एक युवती मंडप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले में युवती की मां की तहरीर पर थाना खीरी पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि युवती की शादी तय थी और घर में पिछले कई दिनों से विवाह की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था और एक मई की रात बारात आनी थी। इसी बीच अलसुबह करीब तीन बजे युवती अपने प्रेमी शेष पाल निवासी लोनपुरवा, थाना खीरी के साथ मंडप से फरार हो गई।
जानकारी होते ही परिवार में मची अफरा-तफरी
सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवती इस शादी से खुश नहीं थी और पहले भी विरोध जता चुकी थी, लेकिन परिवार के दबाव में विवाह तय किया गया था। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर प्रेमी शेष पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन