बड़ी खबरः भाजपा नेता ने चलाई गोली! पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
breaking news bjp leader opens fire
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी…

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भाजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा है। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

ADVERTISEMENTS

एमपी के दतिया जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भाजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा है। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के सालोन बी गांव का है। जहां निवासी विकास धाकड़ ने भाजपा नेता प्रदीप किरार पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हवा में गोलियां चलाई गईं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS