भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द, टॉस हुआ लेकिन गेंद नहीं फेंकी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द हो गया है। बारिश के कारण हैमिल्टन में सिर्फ टॉस हो पाया। तय था कि 40-40 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन बारिश रुकी ही नहीं। जिसके चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और मैच रद्द कर दिया गया।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द
दरअसल मैच के रद्द होने से एक बात तो तय हो गई है कि टीम इंडिया अब ये सीरीज हार नहीं सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच मैचों की इस सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत पहले ही जीत चुका है। अब अगर दो मैच न्यूजीलैंड जीत भी जाती है तो ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्रॉ होगी।
सबसे ज्यादा वनडे रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
मालूम हो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई कारणों से मैच रद्द हुए है। दोनों टीमों के नाम सबसे ज्यादा मैच रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। अब तक भारत ने 1086 वनडे खेले हैं। जिसमें से 44 रद्द हुए है। तो वहीं न्यूजीलैंड के 860 वनडे में से 44 रद्द हुए हैं।
भारत सीरीज में 2-0 से आगे
बता दें कि अब तक इस सीरीज के दो मुकाबले खेल जा चुके है। भारत पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरा मैच रद्द होने के बाद बाकी दो मुकाबले माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


