यहां मिट्टी के अवैध दोहन पर प्रशासन एवं खनन विभाग का चाबुक, लगाया बड़ा जुर्माना

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ/कालाढुंगी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

खनन के कारोबार में लोगों ने अवैध रूप से काली कमाई शुरू कर दी है ऐसी कई मामले आए हैं जिनमें पट्टा धारकों ने स्वीकृत क्षेत्र के अलावा सबसे अधिक मात्रा में मिट्टी का दोहन किया है जिस पर प्रशासन और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारकर कार्रवाई की है।

खनन व प्रशासन की संयुक्त टीम ने लाल कुआं तहसील और कालाढूंगी तहसील अंतर्गत दो स्थानों पर छापेमारी कर 21 करोड़ से अधिक की पेनल्टी लगाई है रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लाल कुआं तहसील में दुर्गापाल पूर्व हल्दुचौड में सुभाष चंद्र पुत्र टीकाराम ने 153920 मीटर अवैध रूप से खनन किया है जिस पर टीम ने नापतोल करने के उपरांत 11 करोड़ 85 लाख19 हजार 400 रुपए का अर्थदंड लगाया है ।

वहीं दूसरी ओर कालाढूंगी तहसील के सेमल चौड पता पानी में हिम्मत सिंह पुत्र करतार सिंह ने कुल 135 752 घन मीटर अवैध मिट्टी का दोहन किया है जिस पर टीम ने दस करोड़ तैंतालीस लाख उनसठ हज़ार ₹840 का अर्थदंड लगाया है। छापा मारकर अर्थदंड लगाने वाली टीम में खनन विभाग अपर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी कालाढूंगी राजस्व निरीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS