रेलवे के अतिक्रमण को लेकर प्रशासन आया एक्शन आखिरी बैठक मे तय होगी तारीख

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर अब अंतिम तैयारियां शुरू हो गई है। डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने फाइनल टच देने का काम शुरू कर दिया है।

डीएम धीरज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन के आला दर्जे के अधिकारियों के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की। डीएम धीराज सिंह गर्बियाल ने बताया कि किसी के बारे में रेलवे फाइनल करेगी इसके अलावा प्रशासन रेलवे की ओर से आने वाले संसाधनों तथा कार्मिकों के रहने खाने पीने तथा शौचालय से संबंधी जगह के बारे में फाइनल विचार-वमर्श होना है यह लोग कहां रहेंगे तथा कितने कितनी संख्या में किन किन जगह पर इन्हें ठहराया जाएगा इनके आने जाने के लिए किस तरह की व्यवस्था होगी ।

मशीनरी को कैसे संचालित किया जाएगा और किस तरह से लोगों को यह बताया जाएगा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है तथा किसी भी कीमत पर शांतिपूर्वक तरीके से यह अतिक्रमण हट जाएगा और रेलवे के विकास में हल्द्वानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।।

इस दौरान बैठक में एसएसपी पंकज भटट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य नगर अधिकारी पंकज उपाध्याय, रेलवे के प्रतिनिधि वीके सिह, एएससी आरपीएफ प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह, राहुल साह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस बिष्ट,जल संस्थान एसके श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुमार समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS