#Thandering-मानसून जाते जाते दे गया आसमानी आफत, देवर भाभी की यहाँ मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली skt. com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां पर बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है।

दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमरे में थे। हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS