जवानों को लेकर जा रही बस पर आतंकी हमला,11 घायल, 3 शहीद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हमारे देश में जवानों के साथ आतंकी हमले को लेकर खबरें सामने आती रहती है जो कि काफी दुखद रहती है एक ऐसी खबर श्रीनगर से भी सामने आ रही है यहां के प्रवेश द्वार पंथाचौक में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पर आतंकी हमला हुआ जिसमे 3 जवान शहीद हो गए तो वहीं 11 जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। बीते दिन दो जवान शहीद हुए थे।

ADVERTISEMENTS

आज इलाज के दौरान कांस्टेबल रमीज अहमद पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी याचामा गांदरबल, ने दम तोड़ दिया औऱ वो शहीद हो गए।
आपको बता दें कि श्रीनगर के बाहरी इलाके में अरिपोरा जेवान के पास पंथाचौक में सोमवार शाम पुलिस की सशस्त्र बल को लेकर जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने अचानक से हमला कर दिया। आतंकवादियों ने पहले बस पर ग्रेनेड फेंका और फिर हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में करीब 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि घायल होने के बावजूद जवानों ने आतंकवादियों का सामना किया और उन्हें वहां से भाग जाने को मजबूर कर दिया।

ADVERTISEMENTS